ज्येष्ठ नागरिक मंच द्वारा देहदान, नेत्रदान एवं त्वचादान पर कार्यशाला

ज्येष्ठ नागरिक मंच द्वारा देहदान, नेत्रदान एवं त्वचादान पर कार्यशाला

भिलाई। ज्येष्ठ नागरिक मंच, नेहरू नगर द्वारा देहदान, नेत्रदान एवं त्वचादान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में अंगदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना एवं उससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था।
इस अवसर पर नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राजेश पारख एवं हरमन दुलई ने उपस्थित जनों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कुलवंत भाटिया ने नेत्रदान की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा की। हरमन दुलई ने देहदान के महत्व को सरल एवं सहज भाषा में समझाया, वहीं राजेश पारख ने त्वचादान की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में ज्येष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता सहित श्री एस. एन. मोदी, श्री डी. के. रॉय, दीपशिखा प्रसाद, बी. एस. खनूजा, एच. एस. रेखी, श्री आर. आर. गर्ग, श्री आर. आर. बाजपेई, श्री सुनील सोनी, श्री विजय क्षीरसागर सहित लगभग 200 सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1992 में उन्होंने अपने पिता के नेत्रदान करवाए थे। बाद में उन्होंने अपनी माता के नेत्रदान का प्रयास भी किया, किन्तु तकनीकी कारणों से यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने नवदृष्टि फाउंडेशन से आग्रह किया कि ज्येष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों को देहदान, नेत्रदान एवं त्वचादान से जुड़े सभी तकनीकी पहलुओं एवं आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी जाए, ताकि भविष्य में अधिक से अधिक लोग इसके प्रति जागरूक हो सकें।
राजेश पारख ने कहा कि इस आयु वर्ग में भी अंगदान के प्रति जागरूकता एवं जिज्ञासा सराहनीय है। इससे न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी सीखने का अवसर मिलेगा और इस अभियान को नई गति प्राप्त होगी।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, राजेश पारख, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, पीयूष मालवीय, दीपक बंसल, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक, विनोद जैन एवं राकेश जैन ने ज्येष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह कार्यशाला समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुई।

#Body_Donation #Skin_donation #Eye_Donation #Jyeshtha_Nagrik_Manch

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *