पैरालिम्पिक खिलाड़ी छोटी मेहरा ने युवाओं को दी सेवा और समर्पण की सीख

पैरालिम्पिक खिलाड़ी छोटी मेहरा ने युवाओं को दी सेवा और समर्पण की सीख

कवर्धा। पैरा एथलेटिक खिलाड़ी छोटी मेहरा ने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के साथ समाज के प्रति सेवा और जिम्मेदारी की भावना भी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग समाजहित के कार्यों में करने तथा अभियान की विभिन्न गतिविधियों में सहभागी बनकर सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का आग्रह किया।

अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में छोटी मेहरा ने गोल्ड पदक हासिल किया। कुल 16 देशों के खिलाड़ियों को मात देते हुए उन्होंने ये सफलता हासिल की है। 04 से 07 मई तक बेंगलुरू में आयोजित ओपन अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में छोटी मेहरा ने च्रक फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने कुल 14 मीटर चक्र फेंक कर भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। गोला फेंक प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया।

#Paralympic_Chhoti_Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *