नववर्ष में गर्ल्स कालेज की छात्राओं ने लिया ‘नो प्लास्टिक’ का संकल्प

Girls College Durg pledges to curb use of plastic to save environmentदुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग की छात्राओं ने नये वर्ष में संकल्प लिया कि वे प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेगीं एवं इसके होने वाले प्रदूषण से पर्यावरण को बचाने जागरूकता अभियान चलाएगी। यूथ-रेडक्रॉस की प्रभारी डॉ. रेशमा लाकेश ने बताया कि छात्राओं ने इस अवसर पर ‘नो प्लास्टिक’ का संकल्प लिया। डॉ रेशमा ने बताया कि यूथ रेडक्रॉस, ग्रीनआर्मी तथा गृहविज्ञान की छात्राओं ने नये वर्ष पर आज संकल्प लिया कि वे प्लास्टिक के बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण को बचाने मुहिम चलाएंगी। अपने परिसर से इसकी शुरूआत की।डॉ. रेशमा लाकेश कहती है पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने के लिए प्लास्टिक एक बहुत बड़ा खतरा बनकर उभरा है। पूरे विश्व में प्लास्टिक का उपयोग इस कदर बढ़ चुका है कि इसके कचरे से पूरी पृथ्वी के चार घेरे बन जाएं। हम जो कचरा फेकते है उसमें प्लास्टिक का एक बड़ा हिस्सा होता है। प्लास्टिक नॉन-बॉयो डिगे्रडेबल होता है। अर्थात ऐसे पदार्थ जो बैक्टीरिया के द्वारा ऐसी अवस्था प्राप्त नहीं कर पाते जिससे पर्यावरण को क्षति न पहुंचे। प्लास्टिक की छोटी पॉलीथीन थैली को नष्ट होने में हजारो वर्ष लगते है।
नये वर्ष पर छात्राओं ने ‘नो प्लास्टिक’ पर पोस्टर प्रदशर्नी लगायी जिसमें प्लास्टिक के रसायन और उसके दुष्प्रभावों पर चित्र बनाए गए थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की तथा नियमित रूप से पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों को करने तथा हरियाली के लिए सार्थक प्रयास करने का आव्हान किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डी.सी. अग्रवाल, डॉ. अनिल जैन, डॉ. शशि कश्यप, डॉ. ऋतु दुबे, डॉ. अल्का दुग्गल, डॉ. निसरीन हुसैन ने भी छात्राओं को मार्गदर्शन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *