युवा कौशल दिवस पर 'बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट' प्रतियोगिता का आयोजन

युवा कौशल दिवस पर ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय युवा कौशल दिवस के अवसर पर एम.जे. महाविद्यालय में लायंस क्लब, भिलाई एवं लायनेस क्लब, भिलाई के संयुक्त सहयोग से “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार तथा अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग (Reuse) के प्रति जागरूकता विकसित करना था। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा मंजुलता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.एससी. नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के छात्र चंदन पटेल ने द्वितीय स्थान तथा बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के छात्र रत्नाकर प्रधान ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी रचनात्मक सोच एवं कौशल का उत्कृष्ट परिचय दिया। विजेता विद्यार्थियों को लायंस क्लब, भिलाई एवं लायनेस क्लब, भिलाई की ओर से प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार चौबे एवं निदेशक डॉ. श्रीलेखा विरुल्कर ने विजेता विद्यार्थियों सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युवा कौशल दिवस जैसे अवसर विद्यार्थियों में नवाचार, कौशल विकास, आत्मनिर्भरता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लायंस क्लब, भिलाई एवं लायनेस क्लब, भिलाई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक संगठनों के सहयोग से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्राप्त होता है।

प्राचार्य ने महाविद्यालय के आयोजन समिति, सहायक प्राध्यापकों एवं समस्त स्टाफ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा, कौशल एवं सृजनात्मकता से महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।

महाविद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता के सभी विजेता विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#Youth_skill_day #MJ_PG_Autonomous_College

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *