यात्रा वृत्तांत एवं लघुकथा लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान
भिलाई। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग’ (नराकास) के तत्वावधान में एचएससीएल, भिलाई द्वारा आयोजित ‘यात्रा वृत्तांत’ एवं श्रमिक जीवन पर आधारित ‘लघुकथा लेखन’ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह एचएससीएल भिलाई के सम्मेलन कक्ष में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक (मानव संसाधन- आईआर एवं सीएलसी) तथा सचिव, नराकास भिलाई-दुर्ग राजीव कुमार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचएससीएल के उप महाप्रबंधक निशीथ कांति दास ने की।
तकनीकी सलाहकार ( एचएससीएल) वीके शाह, प्रतियोगिता के निर्णायक भिलाई इस्पात संयंत्र के उप प्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन-राजभाषा), जितेन्द्र दास मानिकपुरी तथा भारतीय डाक विभाग, दुर्ग के सहायक अधीक्षक नितिन गोस्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


राजीव कुमार ने कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक एवं राजभाषा संबंधी आयोजन प्रतिभागियों को नई ऊर्जा एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निशीथ कांति दास ने हिंदी के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से जारी रहेंगे। वी. के. शाह ने कहा कि हिंदी में कार्य करने से कार्यों में सरलता एवं शीघ्रता दोनों आती हैं तथा नराकास स्तरीय आयोजन विभिन्न संस्थानों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
यात्रा वृत्तांत प्रतियोगिता में शिखा दीक्षित प्रथम, दयानंद साहू द्वितीय तथा अमितेश पुरोहित तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार अमृता गंगराडे, अनिल कुमार अग्रवाल, धनराज कुमार साहू, बिरु बास्के एवं सौरभ मिश्रा को मिला। लघुकथा प्रतियोगिता में शत्रुंजय तिवारी प्रथम, विमल कुमार गेडाम द्वितीय तथा अमृता गंगराडे तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार ग्लोरी एस. पारकर, आनंद, अनीशा कुमारी, अमितेश पुरोहित एवं युवराज पैकरा ने प्राप्त किया।
#Travelogue #Short_Story #HSCL #NARAKAS











