पिता की मृत्यु ने किया बेसहारा, अल मदद ने उठायी बेटियों की जिम्मेदारी

पिता की मृत्यु ने किया बेसहारा, अल मदद ने उठायी बेटियों की जिम्मेदारी

भिलाई। अंचल की समाजसेवी मुस्लिम महिलाओं के संगठन अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने सड़क हादसे के मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी और उनके बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा लिया। सोसाइटी के पदाधिकारी हाल ही में चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सेक्टर-2 निवासी सलीम खान के सेक्टर-2, स्ट्रीट-16 क्वार्टर नंबर 64 स्थित निवास पहुंचे।

दुख की इस घड़ी में सोसाइटी की ओर से मृतक की पत्नी सलमा खातून को ₹15,000 की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया, जिससे उनके घर में राशन-पानी और दूसरी जरूरतें पूरी हो सकें। सोसाइटी की प्रेसिडेंट अंजुम अली ने बताया कि मरहूम सलीम खान की तीन बेटियां  हैं। सोसाइटी की ओर से इन तीनों बेटियों की स्कूली शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। जब तक बच्चियाँ पढ़ाई करेंगी, उनकी शिक्षा का पूरा खर्च सोसाइटी द्वारा वहन किया जाएगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष शाहीन खान, दरख्शां अंजुम एवं मिस्बाह हुसैन भी मौजूद थीं।

#AL_Madad_Bhilai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *