हिदू रक्षा दल ने किया ‘दारुल उलूम देवबंद के 14 फीट नीचे नीचे शिव मंदिर का दावा
सहारनपुर। दारुल उलूम देवबंद को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। सहारनपुर में हिंदू रक्षा दल ने दावा किया है कि दारुल उलूम देवबंद के 14 फीट नीचे भगवान शिव का मंदिर है। हिंदू रक्षा दल ने जिले के डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि वहां खुदाई की जाए। इतना ही नहीं, अपने कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन देने पहुंचे हिंदू रक्षा दल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि अगर जांच होती है और उनकी बात झूठी निकलती है, तो उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया जाए।

नवभारत टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई। कहा गया कि सांसद के समर्थन में मौजूद लोग वास्तविक हिंदू नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और फिर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन दारुल उलूम को लेकर किए गए दावे ने इलाके में नई बहस छेड़ दी है।
#Darul_Uloom_Deoband_Shivalaya












