NCERT CEE 2026 : 5 जून तक ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा 28 को
नई दिल्ली। NCERT CEE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार 5 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 28 जून को सीबीटी मोड में होगी। इसके जरिए बीएड, एमएड, इंटीग्रेटेड एमएससीएड (Integrated MScEd) और बीएड-एमएड (BEd-MEd) समेत कई कोर्सेज में दाखिला मिलेगा।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 निर्धारित की गई है। वहीं प्रवेश परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी, जिसमें उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
सरल शब्दों में समझें तो जैसे डॉक्टर बनने के लिए नीट और इंजीनियर बनने के लिए जेईई की परीक्षा पास करनी होती है, वैसे ही सरकारी टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए की NCERT CEE परीक्षा होती है।
यहां से पढ़ाई करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि छात्र 12वीं के तुरंत बाद ही ‘इंटीग्रेटेड कोर्स’ जैसे BSc-BEd या BA-BEd चुन सकते हैं। इससे ग्रेजुएशन और B.Ed की पढ़ाई एक साथ सिर्फ 4 साल में पूरी हो जाती है और छात्रों का एक साल बच जाता है।
इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला : सीईई 2026 के जरिए कई प्रमुख शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें बीएड (BEd), एमएड (MEd), इंटीग्रेटेड MScEd, इंटीग्रेटेड BEd-MEd और MA in Education Technology जैसे कोर्स शामिल हैं। जो छात्र इन पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
NCERT की सलाह : एनसीईआरटी ने उम्मीदवारों से कहा है कि आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। इसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी शामिल हैं, ताकि फॉर्म भरने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
#NCERT_CEE_2026












