अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पार्रीकला में कांफ्लुएंस कॉलेज ने किया योगाभ्यास
राजनांदगांव। 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर विस्तार गतिविधि के तहत रासेयो. इकाई कांफ्लुएंस कॉलेज, बेस्ट प्रैक्टिस सेल, मेरा युवा भारत, ग्राम पंचायत पार्रीकला एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में गोद ग्राम के शास.प्राथ. एवं माध्यमिक शाला, पार्रीकला में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक योग प्रार्थना के साथ हुआ।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय मानिकपुरी ने कहा योग भारतीय ऋषि-मुनियों की हजारों वर्ष पुरानी धरोहर है। यह केवल व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है। एन.एस.एस. का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए। प्राचार्य डॉ. रचना पांडेय ने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। योग से एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास होता है।
योग शिक्षक दिलीप राम, पतंजलि योग समिति ने योग का प्रदर्शन कराते हुए बताया, यम, नियम, आसन, प्राणायाम और ध्यान – ये योग के पाँच महत्वपूर्ण अंग हैं। अनुलोम-विलोम जैसे सरल अभ्यास भी जीवन बदल सकते हैं। कौशल प्रसाद साहू, योग शिक्षक, पतंजलि युवा भारत ने कहा आज की पीढ़ी मोबाइल और तनाव से घिरी है। योग ही एकमात्र प्राकृतिक उपाय है जो बिना किसी खर्च के मानसिक शांति और शारीरिक स्फूर्ति देता है।महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. मनीष जैन, श्री संजय अग्रवाल एवं श्री आशीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। योग भारत की विश्व को अमूल्य देन है। हमारा उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और स्वास्थ्य देना भी है। शा.प्रा. एवं मा. शाला के प्राचार्य विष्णु प्रसाद शर्मा ने कहा, विद्यालय के बच्चों के लिए यह अवसर अच्छा रहा जिसमें एन.एस.एस. एवं पतंजलि योग समिति के इस प्रयास से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। योग अभ्यास विभिन्न मुद्रा एवं आसान में किया गया जिसमें प्रमुख रूप से ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन जैसे आसनों का अभ्यास अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम ध्यान एवं शांति पाठ तथा जुम्बा के साथ, योग करें, निरोग रहें” के संदेश के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। योग अभ्यास में कांफ्लुएंस महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रीति इंदौरकर, धनंजय साहू, हेमलता साहू, सहित सेवा निवृत के.डी. साहू तथा स्कूल से जैन मैडम, जेम्स मैडम, कंवर मैडम एवं अतिथि के राजनांदगांव की जनपद अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, सरपंच कामिनी अंबेलकर एवं पंचगण, शाला विकास समिति, ग्रामवाशी , मुकेश ध्रुव,निमित कुमार,लालजीत मेडिकल कॉलेज सहित बी.एड. के विद्यार्थियों कि बड़ी संख्या में उपस्थिति रही I
#Confluence_College_Yoga












