बच्चों ने पूरी की दिवंगत माता रानी शुक्ला की त्वचा दान की अभिलाषा

बच्चों ने पूरी की दिवंगत माता रानी शुक्ला की त्वचा दान की अभिलाषा

भिलाई। नेहरू नगर निवासी डॉ. रवि शुक्ला ने अपनी माताजी श्रीमती रानी शुक्ला के निधन के उपरांत परिवारजनों—मधु शुक्ला, नीलू त्रिवेदी, डॉ. मंजू शुक्ला एवं डॉ. मंजरी शुक्ला—की सहमति से त्वचा दान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान नवदृष्टि फाउंडेशन के मुकेश आढ़तिया, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रभु दयाल उजाला एवं राजेश पारख पल्स हॉस्पिटल में उपस्थित रहे और पूरी त्वचा दान प्रक्रिया में सहयोग किया।
सेक्टर-9 हॉस्पिटल की बर्न यूनिट टीम के डॉ. अनिरुद्ध मेने, सुनीता साहू, विनीत कुमार, शिवांगी साहू, चमेली एवं विक्की सर ने सफलतापूर्वक त्वचा संग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण की।
डॉ. रवि शुक्ला ने बताया कि डॉक्टर परिवार से होने के कारण वे नेत्रदान एवं त्वचा दान के महत्व को भली-भांति समझते हैं। इसी सोच के साथ परिवार ने स्वेच्छा से यह निर्णय लिया, जिससे उनकी माताजी का जीवन और भी सार्थक बन सका। उन्होंने समाज में इस विषय पर अधिक जागरूकता की आवश्यकता भी बताई।
नवदृष्टि फाउंडेशन के मुकेश आढ़तिया ने जानकारी दी कि शुक्ला परिवार ने त्वचा दान के साथ-साथ नेत्रदान के लिए भी सहमति दी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से नेत्रदान संभव नहीं हो सका।
कुलवंत भाटिया ने कहा कि डॉ. रवि शुक्ला क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं और उनके परिवार के इस निर्णय से समाज में त्वचा दान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा भविष्य में इसका लाभ अनेक मरीजों को मिलेगा।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, राजेश पारख, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, पीयूष मालवीय, दीपक बंसल, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक, विनोद जैन एवं राकेश जैन ने श्रीमती रानी शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्ला परिवार को इस पुनीत कार्य हेतु साधुवाद दिया।

#Skin_Donation #Rani_Shukla

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *