केडी पब्लिक के 10 के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 90 फीसदी से अधिक अंक

केडी पब्लिक के 10 के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 90 फीसदी से अधिक अंक

भिलाई। के डी पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहे हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अनेक विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इन उपलब्धियों के क्रम में यशी देवांगन ने 94.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
झलक साहू ने 91.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लेखराज साहू ने 90% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त नेहल चंद्राकर 84%, श्रेयश शर्मा 83.6%,योगिता खारांशु 82.4%, खुशी साहू 80.6%,मौली 79%,रागिनी साहू 77%,चांदनी झा 76.4%, ,नियति मिश्रा 74.2%,निधि चंद्राकर 74%,राजवीर 74%, देवव्रत 73%, प्राची चक्रधारी 71%,अमित साहू 71%अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। सभी विद्यार्थियों का परिणाम अत्यंत उत्साहवर्धक रहा।
विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और आशा व्यक्त की है कि आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होते रहेंगे…..

#KD_Public_School

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *