आ रहा है "एल-नीनो" : बढ़ेगी गर्मी, घटेगी बारिश, बढ़ सकता है जल संकट

आ रहा है “एल-नीनो” : बढ़ेगी गर्मी, घटेगी बारिश, बढ़ सकता है जल संकट

दुर्ग। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष एल-नीनो, सुपर एल नीनो ,मेगा एल नीनो का प्रभाव अधिक रहने की संभावना जताई गई है। यह स्थिति सामान्य मौसम चक्र को प्रभावित करते हुए अत्यधिक गर्मी और कम वर्षा का कारण बन सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार गर्मी का असर अधिक तीव्र रहेगा, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ जल संसाधनों पर भी गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

हीट वेव के बढ़ते खतरे से सतर्क रहने की जरूरत
एल नीनो के प्रभाव के चलते जिले में हीट वेव (लू) वाले दिनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने के साथ-साथ रात का तापमान भी कम नहीं होगा, जिससे राहत मिलना कठिन होगा। इसके अतिरिक्त
* लंबे समय तक बिना वर्षा की स्थिति,
* सामान्य से कम वर्षा के दिन
* मानसून का देर से आगमन
जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जो जल संकट को और गहरा सकती हैं।

जल संरक्षण: आज की जरूरत, कल की सुरक्षा
इन संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें और इसे बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
* नलों को खुला न छोड़ें, पानी की बर्बादी रोकें
* घरों में वर्षा जल संचयन प्रणाली अपनाएं
* दैनिक उपयोग में पानी का सीमित और समझदारी से उपयोग करें
* किसी भी प्रकार के लीकेज को तुरंत ठीक कराएं
* आसपास के लोगों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करें
साझा प्रयास से ही बचेगा हर बूंद का महत्व,जल संकट से निपटना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम सभी मिलकर छोटे-छोटे प्रयास करें, तो बड़े संकट को टाला जा सकता है।
आज बचाया गया पानी ही आने वाले समय में हमारी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा।
“जल है तो कल है” “हर बूंद अनमोल है, इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

#El_nino #Heatwave #Scanty_Rain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *