पहले भड़के फिर तरस खा गए पाण्डेय

minister-pandeyभिलाई। खुर्सीपार में रविवार को चलाए गए सफाई अभियान के दौरान एक नशेड़ी युवक केबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय से उलझ गया। उसने ऊंची आवाज में मंत्री से बदतमीजी भी की। दरअसल यहां की महिलाओं ने नशेडिय़ों पर अकुंंश लगाने की मांग की थी। इसपर युवक भड़क गया। महिलाओं को चमकाने के बाद वह मंत्री को भी धमकाने लगा। इसपर मंत्री ने उपस्थित पुलिस कर्मियों से उसे ले जाकर ठीक करने के लिए कहा। तभी महिलाओं ने बताया कि वह अनाथ है और बेहद गरीब भी। इसपर मंत्री का दिल पसीज गया। उन्होंने युवक को छोडऩे का आदेश दे दिया। युवक ने इसके बाद कान पकड़कर मंत्री से माफी भी मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *