खेल-खेल में भी सीखते हैं बहुत कुछ : एसपी
संजय रूंगटा ग्रुप में कार्निवाल का आगाज
भिलाई। संस्कृतिक, साहित्यिक एवं खेल गतिविधियां जीवन में नये उत्साह का संचार करती है। विशेषकर छात्र जीवन में यह गतिविधियां हमारे भविष्य निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के कार्यक्रम न केवल हमें बहुत कुछ सिखाते है, बल्कि भावी जीवन के लिए सबक भी दे जाते है। उक्त आशय के उद्गार संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित रूंगटा कार्निवाल 2017 के कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा ने व्यक्त किए। 18 फरवरी तीन दिनों तक चलने वाले रूंगटा कार्निवाल में पूरा समूह विभिन्न गतिविधियों के साथ वार्षिकोत्सव के उत्साह में सराबोर रहेगा। 18 फरवरी शाम को सेलिब्रिटी नाईट के तहत् बॉलीवुड सिंगर टॉची रैना एवं रामजी गुलाटी का लाईव कन्सर्ट रूंगटा कार्निवाल का खास आकर्षण रहेगा। आर.एस.आर. मुख्य मंच पर शाम को जगमगाते रंगीन रोशनी में फैशन शो हुआ। साथ ही सभी कॉलेजो के विद्यार्थियों के बीच समूह नृत्य प्रतिस्पर्धा हुई।
ग्रुप के चेयरमैन संजय रूंगटा ने आसमान में गुब्बारे उड़ाकर कार्निवाल का आगाज किया। इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों ने अपने द्वारा निर्मित कम बजट की कार एवं सौर ऊर्जा से चलने वाली ऑटोमेटिक साइकिल का प्रदर्शन किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अमेरिका की तर्ज पर फ्लेश माब प्रस्तुत किया। डायरेक्टर रजनी रूंगटा, साकेत रूंगटा एवं हर्षा रूंगटा विशेष रूप से उपस्थित थे।
दिन भर कॉलेज परिसर में छात्र/ छात्राओं के बीच रंगोली, मेहंदी, अंताक्षरी का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रमों में रूंगटा डेंटल कॉलेज के डीन डॉ.सुधीर पवार, आर.एस.आर. इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ.पी.एस.बोकारे, जी.डी.आर. इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ.पी.के.तालपात्रा, साइंस कॉलेज प्राचार्य डॉ.तृप्ति अग्रवाल जैन, संजय खण्डेलवाल एवं आकाश अग्रवाल सहित सभी विभागों के प्राध्यापक एवं छात्र/छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
आज के कार्यक्रम: 17 फरवरी को शाम बजे से कल्चरल नाईट होगा। इससे पहले सुबह 10 बजे से मास्टर शेफ, पेन्टिंग, नेल आर्ट, क्विज, एकल गायन, बेटल ऑफ डांस प्रतियोगिता होगी। ये कार्यक्रम डेंटल, साइंस एवं आर.एस.आर. द्वारा आयोजित किये जा रहे है।