मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर कॉल करते ही मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर कॉल करते ही मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन

 

सरगुजा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के जरिए नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड के ग्राम नर्मदापुर निवासी श्रीमती जगेश्वरी यादव द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन नहीं मिलने संबंधी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होते ही जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच प्रारंभ की।

आधार कार्ड एवं विभागीय अभिलेखों के सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन पूर्व में ही स्वीकृत किया जा चुका था। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए मौके पर ही दयाशंकर यादव को गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया, जिससे शिकायत का तत्काल एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित हुआ।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से समयबद्ध कार्रवाई होने पर हितग्राही परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है, जहां शिकायतों पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाती है।

#CM_Helpline_1076

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *