भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित रूंगटा कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी RCET ने इस वर्ष के इंडिया टुडे, द वीक तथा आउटलुक के सर्वे में राज्य में पहला स्थान अर्जित किया है। इसके साथ ही आरसीईटी को देश के टॉप इंजीनियरिंग कालेजों की सूची में 10वें स्थान पर रखा गया है। उल्लेखनीय है कि आरसीईटी पिछले 7 वर्षों से देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों में अपने स्थान पर बना हुआ है। आर-1 के नाम से प्रसिद्ध आारसीईटी ने इंडिया टूडे सर्वे में देश में 19वाँ तथा राज्य में पहला, द वीक सर्वे में देश में 20वाँ तथा ईस्ट जोन में दूसरा वहीं आउटलुक सर्वे में देश के टॉप 30 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 23वाँ स्थान हासिल किया है।












