कन्या महाविद्यालय दुर्ग में नशा मुक्त विकसित भारत पर मार्गदर्शन

कन्या महाविद्यालय दुर्ग में नशा मुक्त विकसित भारत पर मार्गदर्शन

दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 2 अगस्त को एन.एस.एस.इकाई द्वारा आयोजित नशुमुक्त विकसित भारत अभियान कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. रंजना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित देशव्यापी संबोधन तथा राष्ट्रव्यापी शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम युवाओं को नशामुक्त विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु किया गया है। वर्तमान में युवा नशे के गिरफ्त में फसते जा रहे हैं जो समाज के लिए अत्यंत घातक है। महाविद्यालय परिवार को नशा मुक्त विकसित भारत हेतु शपथ दिलायी गयी तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं को युवाओं को उचित मार्गदर्शन देनें के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुषमा यादव ने कहा कि नशा के कारण जन-धन की हानि होती है। नशा के निवारण के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाना चाहिए जिससे देश के साथ-साथ परिवार को विघटन से बचाया जा सके।

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वाराआयोजित नशामुक्त विकसित भारत कार्यक्रम में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक श्रीमती वन्दना बंजारे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने अपनी सहभागिता देते हुए युवाओं को नशामुक्त करने हेतु संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ यशेश्वरी ध्रुव एवंआभार प्रदर्शन जागृत ठाकुर ने किया।

#Girls_College_Durg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *