ration-shop-CG

भिलाई। भीषण झुलसाती धूप में गरीबों को राशन दुकान में लाइन लगाना पड़ रहा है। दिन भर लाइन में लगने के बाद भी कई बार खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। गर्मी से लोग हलाकान तो हो ही रहे हैं, राशन के चक्कर में एक दो दिन की रोजी से भी हाथ धोना पड़ रहा है। 500 से कम राशन कार्ड वाली 92 दुकानों को दूसरी दुकानों से अटैच करने से हितग्राहियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। एक ही दुकान में 2 हजार से अधिक राशन कार्डों को स्थानांतरित कर दिया गया है। कार्ड की संख्या बढऩे से दुकानदार भी एक दिन में अधिकतम 100 लोगों को ही राशन दे रहे हैं। स्थिति यह है कि कई दुकानों पर तो हितग्राही एक सप्ताह पहले नंबर लगा रहे हैं तब जाकर उन्हें राशन मिल रहा है। बीपीएल कार्डधारियों में अधिकांश श्रमिक वर्ग के लोग हैं और उन्हें राशन के लिए अपना काम छोड़कर दिन-दिन भर दुकानों के सामने अपने नंबर का इंतजार करना पड़ रहा है।

Full size460 × 303

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *