शंकराचार्य कालेज में दीक्षारंभ : छात्र हित में निहित है देश राष्ट्र का हित : मिश्रा

शंकराचार्य कालेज में दीक्षारंभ : छात्र हित में निहित है देश राष्ट्र का हित : मिश्रा

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय एवं श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 11 अगस्त 2026 को दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलाधिपति श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई के श्री आईपी मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डॉ जया मिश्रा अध्यक्ष, श्री गंगाजली शिक्षण समिति, विशिष्ट अतिथि डाॅ. स्मिता सेलोट कुलपति श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई, विशिष्ट अतिथि गोविंद शर्मा डीएसडब्ल्यू श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राहुल मेने महाविद्यालय की विकास यात्रा एवं विभिन्न पड़ाव एवं उपलब्धियां के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। नवप्रवेशी छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि युवा छात्र हमारे देश का भविष्य है। देश को प्रगति और विकास की ओर ले जाने में उनकी अहम भूमिका होती है। अतः महाविद्यालय में उन्हें अनुशासन और नियमों का पालन करते हुए अपनी कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। हमारे नवप्रवेषी छात्र महाविद्यालय की प्रतिष्ठा और गौरव के ध्वजवाहक है। आपकी कर्तव्यनिष्ठा से अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकेंगे।

श्री गंगाजली शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री आईपी मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश का हित छात्र हित में निहित है अतः वे महाविद्यालय की गरिमा को बनाए रखते हुए देश की गरिमा को बनाए रखें। शिक्षकों का दायित्व छात्रों की प्रतिभाओं को निखारने के साथ ही उनको सवारना भी है और उनको सही दिशा निर्देश प्रदान करना है, उनमें छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर कर उचित स्थान प्रदान करना है।

श्री गंगाजली शिक्षण समिति की अध्यक्ष डॉ जया मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आप सभी का स्वागत है यहां आपको शिक्षा खेलकूद सेल्फ डेवलपमेंट, कल्चरल सभी क्षेत्रों में आपको पूरी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के डी एस डब्ल्यू श्री गोविंद शर्मा जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शंकराचार्य महाविद्यालय की ऊंचाई इतनी है कि हमें अपनी गर्दन बहुत ऊंचा करना पड़ेगा आपको यहां के शिक्षकों से ज्ञान का भंडार मिलेगा।जिसका उपयोग आपको करना है।

महाविद्यालय के डीन एकेडमिक राव ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि छात्रों में सभी कार्य करने की क्षमता भरपूर है बस उनको सही दिशा में उपयोग करना है। भूतपूर्व छात्र अविनाश ने छात्रों को आई के बारे में जानकारी दी और कहा कि 13 तारीख से इसका विधिवत प्रशिक्षण आप लोगों को दिया जाएगा।
अंत में डॉ राहुल मेने ने महाविद्यालय की विकास यात्रा को प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापकगण छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

#SSMV #SSPU_Bhilai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *