हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता का आयोजन

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता का आयोजन

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. डॉ संजय तिवारी के मार्गदर्शन में 11 अगस्त 2026 को वंदे मातरम् प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की। प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने एकल (Solo) श्रेणी में तथा 22 विद्यार्थियों ने समूह (Group) श्रेणी में भाग लिया।

विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयों द्वारा पूरे उत्साह के साथ पूर्ण वेशभूषा एवं आकर्षक परिधानों में प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने कार्यक्रम को विशेष रूप से जीवंत एवं प्रभावशाली बना दिया। प्रस्तुतियों में वंदे मातरम् के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली स्मृतियों की झलक देखने को मिली। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय चेतना का प्रभावशाली संदेश दिया। विजेताओं को नगद पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र 15 अगस्त को प्रदान किया जायेगा l
निर्णायक मंडल में डॉ. लिखेश्वर वर्मा, सहायक प्राध्यापक (वोकल), इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ तथा सरला साहू, अतिथि व्याख्याता, शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय, दुर्ग शामिल रहीं। कार्यक्रम का समन्वयन छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) प्रो. डॉ. नीलू श्रीवास्तव द्वारा किया गया। संचालन डॉ. रोलीओझा मिश्रा, अतिथि व्याख्याता प्राणीशास्त्र, , यू.टी.डी., हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्गद्वारा किया गया।
#Vande_Mataram #Hemchand_Yadav_University

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *