रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा है कि चेम्बर राजनीति का अखाड़ा नहीं है। यह व्यापारियों का अपना मंच है जो शासन और व्यापारियों के बीच सेतु का काम करता है। नोटबंदी और जीएसटी से हमें दिक्कत हुई तो हमने अपनी बातें शासन के समक्ष रखी। शासन ने व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने में हमेशा व्यापारियों की बातों को महत्व दिया।












