भिलाई। स्वरूपानंद सरस्वती कालेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का उद्घाटन यंगीस्तान के संयोजक मनीष पाण्डेय ने किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.श्रीमती हंसा शुक्ला ने की।
मकर संक्रांति के शुभअवसर पर वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में पोंगल बनाकर प्रसाद वितरित किया गया। वहीं लोहड़ी जलाई गयी व कामना व्यक्त किया गया जैसे अग्नि में तिल जल रहा है वैसे ही सबके दुख जल जाये।












