भिलाई। वायलिन का करूण स्वर वैसे ही लोगों को बांध लेता है। उसपर यदि साज को भिलाई के समीर कर्मकार ने छेड़ा है तो संगीत में रुचि नहीं रखने वाले भी खिंचे चले आते हैं। कुछ ऐसा ही जादू इस्पात नगरी के इस होनहार वायलिन वादक का। छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के अलावा देश विदेश के स्तरीय कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का जादू बिखेर चुके समीर कर्मकार के नाम सबसे लंबी अवधि तक वायलिन बजाने का विश्व रिकार्ड भी है।












