रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने सोमवार को राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक रंगारंग समारोह में प्रदेश व्यापी मोबाइल तिहार का शुभारंभ किया। इस आयोजन के लिए मुंबई से फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत को खासतौर पर आमंत्रित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 50 लाख हाथों में अब स्मार्ट फोन होगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ अब स्मार्ट छत्तीसगढ़ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की संचार क्रांति योजना का सबसे बड़ा फायदा ग्रामीण जनता को मिलेगा। 4जी का वह स्मार्ट फोन जो मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पास है, वह अब गांव के मजदूरों के हाथों में भी रहेगा।












