भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारासेक्टर-7, सड़क-2 के पीस आॅडिटोरियम में दो दिवसीय स्व परिवर्तन योग तपस्या का कार्यक्रम 8 एवं 9 जुलाई को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम प्रात: 6 बजे प्रारंभ हो जाएगा। राजस्थान के जयपुर से ब्रह्माकुमारीज संस्थान की वरिष्ठ योग विशेषज्ञ राजयोगिनी सुषमा दीदी का इस्पात नगरी भिलाई में प्रथम आगमन है। आपने अपनी बाल्यकाल और स्नातक की पढ़ाई पंजाब से की है। आप उच्च शिक्षित एवं सम्पन्न परिवार से रही है। आप सन् 1971 से समर्पित रूप से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रही है।












