भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने बी.काम अंतिम के परिणाम जारी किए हैं। यूनिवर्सिटी ने कुल 26.58 फीसदी परीक्षार्थियों को ही उत्तीर्ण घोषित किया है। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम 70 फीसदी रहा है। इससे पूर्व महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहता आया है। बीकॉम अंतिम वर्ष में महाविद्यालय के दस विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिसमें 70.16 प्रतिशत प्राप्त हर्षदेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं ईशानी दुबे, नंदिता देशमुख, हीना यर्दा, दिशा जैन ने 68 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं नलीनी देवांगन- 66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर है।












