भिलाई। ‘सेल की रेल’ प्रतियोगिता ने चार-चार विश्व रिकार्ड बनाए। इस आयोजन को सफल करने में शामिल रहे प्रत्येक व्यक्ति का आज यहां भिलाई महिला महाविद्यालय में महापौर देवेन्द्र यादव ने सम्मान किया। साथ ही उन्होंने आश्वासन भी दिया कि भविष्य में इस तरह के आयोजन में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे। महापौर ने आयोजक छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक संबंध एवं विकास संस्थान के साथ ही इसमें सहभागिता करने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भिलाई के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।












