भिलाई। “बदलाव-एक नई पहल” द्वारा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को कैंडल मार्च के माध्यम से श्रद्धांजली अर्पित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष शुभम शर्मा ने की। उपाध्यक्ष पुनीत वर्मा, सचिव भौमिक शर्मा, सह सचिव सतीश साहू, अमन सोनी, रनवीर सिंह राजपूत, भानु प्रताप साहू, नमन तिवारी, कैलाश साहू, संजीव दलाई, पंकज निषाद, निखिल धांडे, सूर्यांश साहू आदि सदस्यगण उपस्थित थे।












