वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश दुबे को दिया गया वसुन्धरा सम्मान भिलाई। प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने भले ही इमरजेंसी लगाई थी पर उन्होंने मीडिया के संवाद कायम रखा था। मीडिया को किसी न किसी प्रकार के सेंसरशिप को तो बर्दाश्त करना ही पड़ता है। आपरेशन ब्लू स्टार से उन्होंने भारत की अखण्डता की रक्षा की थी जिसकी कीमत उन्होंने शहादत देकर चुकाई। उक्त उद्गार वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैय्यर ने भिलाई निवास के सभागार में कीर्तिशेष देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में आयोजित वसुन्धरा सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए।












