भिलाई। एमजे कालेज के छात्रों एवं स्टाफ द्वारा शुक्रवार को डेंगू जागरूकता एवं रोकथाम हेतु राधिका नगर में अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालयीन छात्रों द्वारा घर घर जाकर डेंगू के कारण एवं लक्षण की जानकारी दी गई। साथ ही उपचार एवं बचाव के उपाय बताए गए। लोगों को बताया गया कि घर के आसपास किसी भी पात्र में पानी न जमा होने दें। यदि कूलर का उपयोग न हो रहा हो तो उसका पानी निकाल दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। साथ ही शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढंकने वाले वस्त्रों का उपयोग करें। छात्र-छात्राओं ने मच्छरों के फैलाव को रोकने के भी टिप्स दिए।












