Vasundhara-Patrika

Vasundhara Samman

भिलाई। भिलाई निवास के सभागार में वसुन्धरा के स्त्री विमर्श अंक का विमोचन प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक रमेश नैय्यर, प्रकाश दुबे एवं सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर वसुन्धरा सम्मान के संयोजक विनोद मिश्र, दिनेश वाजपेयी, अरुण श्रीवास्तव एवं इस अंक की अतिथि संपादक डॉ रक्षा सिंह मंच पर उपस्थित थे। वसुन्धरा के इस अंक में अमृत लाल बेगड़, केदारनाथ सिंह की स्मृतियां संजोई गई हैं। इसके अलावा जयशंकर प्रसाद की कहानी दुखिया, डॉ नामवर सिंह, उपेन्द्र नाथ अश्क व श्रीलाल शुक्ल के अभिमत, रघुवीर सहाय, चंद्रकांत देवताले, ऋतुराज, मदन कश्यप, अमित मंगल, कात्यायनी, नीलेश रघुवंशी, अनीता वर्मा व संजय शाम की कविताएं तथा कुमार अम्बुज की 22 छोटी कविताएं संग्रहित हैं। इसके अलावा पत्रकार मयंक चतुर्वेदी व निशांत रिजवी की गजलें, पर्यावरण पर तेजबहादुर सिंह भुवाल का आलेख तथा ज्ञान चतुर्वेदी का व्यंग्य शामिल है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साहित्यकार, पत्रकार एवं बुद्धिजीवीगण उपस्थित थे।

Full size460 × 294

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *