भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको भिलाई में शिक्षक पालक मीटिंग का आयोजन किया गया। विशेषत: यह आयोजन प्रथमवर्ष के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के पालकों हेतु किया गया जिससे नवप्रवेशी विद्यार्थियों के समायोजन संबंधी कठिनाइयों को जाना जा सके। पालक संघ प्रभारी डॉ. रजनी मुदलियार ने पालकों का स्वागत किया व मीटिंग के एजेंडा पर प्रकाश डाला।












