Padmashree-Sudha-Varghese

Padmashree Sudha Verghese

मुम्बई। पद्मश्री सुधा वरगीस ने केबीसी के मंच पर यह कहकर लोगों को चौंका दिया कि दबंग जिन्हें छूते नहीं, उनका भी रेप करते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार की मूसहर जाति के लोगों को अछूत माना जाता है पर ऊंची जाति के लोग उनके हाथों की दारू भी पीते हैं और उनका बलात्कार भी करते हैं। ताज्जुब की बात यह है कि इन महिलाओं को यह भी नहीं पता कि उनके खिलाफ कोई अपराध किया जा रहा है। सामाजिक संस्था नारी गुंजन के जरिए इन महिलाओं का जीवन बदलने में जुटी सुधा ने बताया कि वर्षों पूर्व वे केरल से यहां पहुंची थीं। उन्हें बताया गया था कि मूसहर जाति के लोग खेतों में मजदूरी करते हैं और भूख लगने पर चूहों को मारकर खा जाते हैं। उनके पास न तो खेत होते हैं, न घर होता है और न ही उनके पास रोजगार का कोई स्किल होता है।

Full size460 × 294

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *