भिलाई-3। डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 3 में मतदाता जागरूकता के तहत पाक-कला एवं सलाद सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदान हेतु संदेश का प्रचार-प्रसार किया। सलाद प्रतियोगिता को छात्राओं ने बैलेट युनिट, ई.वी.एम. मशीन एवं चुनाव चिन्ह तथा पाक-कला में केक के द्वारा बैलेट बॉक्स में वोट डालते हुए तैयार किया। तिरंगे के पुलाव द्वारा मतदान हेतु जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती रश्मिन्दर कौर कैम्बो एवं रसप्रीत ने किया।












