भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान पुष्प एवं पेन देकर किया। उन्होंने अपने टीचर्स पर एक वीडियो का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओओ डॉ. दीपक शर्मा, शंकराचार्य नर्सिंग महाविद्यालय की सीओओ डॉ. मोनिशा शर्मा, प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने दीप प्रज्जलवित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ. दीपक शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक ही एकमात्र ऐसा व्यक्ति है जो विद्यार्थियों की सफलता पर गौरव का अनुभव करता है। वह न केवल विषय की शिक्षा देता है बल्कि विद्यार्थियों को देश का जिम्मेदार नागरिक भी बनाता है।












