भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कम्प्यूटर विभाग द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें जेटकिंग से आये विषय विशेषज्ञ गगन भूटानी ने हाडर्वेयर के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होने वाले रोजगार के अवसर के बारे में बताया इसके अंतर्गत कम्प्यूटर के हिस्सों की मरम्मत, कम्प्यूटर को असेंबल करना, नेटवर्क तैयार करना, आॅपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना आदि कार्य आते हैं। कम्यूटर हाडर्वेयर का कोर्स कर विद्यार्थी इस क्षेत्र में कैरियर बना सकते हैं।












