भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी के अंग्रेजी विभाग द्वारा स्नातकोत्तर कक्षा के विद्यार्थियों के लिए चलचित्र का प्रदर्शन किया गया। इस चलचित्र के माध्यम से छात्रों को उनके अध्ययन-अध्यापन एवं उनके पाठ्यक्रम में सम्मिलित लेखक डैनियल डेफो द्वारा रचित रौबिन्सन क्रूसो का प्रदर्शन छात्र-छात्राओं हेतु किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में सम्प्रेषण कौशल, कला, साहित्यिक बारिकियों एवं अभिनय कला के माध्यम से साहित्य को जानने का अवसर मिला।












