भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में गणेश चतुर्थी एवं विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्नेह संपदा, भिलाई के दिव्यांग बच्चों एवं पवन द विड आफ चेंज फाऊडेशन गंजपारा दुर्ग के बच्चों को नारियल में मौली धागा से गणेश की आकृति उकेरेने का प्रशिक्षण दिया गया।












