भिलाई। संतोष रूंगटा समूह के स्टूडेंट्स ने स्काय हैकथॉन 2018 प्रतियोगिता में रनर्स अप का खिताब हासिल किया है। इस टीम के प्रमुख मेम्बर्स में टीम लीडर समूह के रूप में रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आरईसी) की बीई कंप्यूटर साइंस की छात्रा निखार कुकरेजा हैं वहीं अन्य सदस्यों में रूंगटा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी (आरसीइटी) के बीई कंप्यूटर साइंस के छात्र सीएच धर्मा राव, आशीष पंजवानी तथा बसंत जंघेल हैं। स्काय हैकथॉन में रनर्स अप का खिताब जीतने वाली इस टीम को 25,000/- रूपयों का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।












