भिलाई। डॉ खूबचंद बघेल शास. स्ना. महा. भिलाई 3 में चल रहे मतदाता जागरूकता हेतु कार्यक्रमो की कड़ी में श्लोगन प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक श्लोगन लिखे जिसमें कुछ इस प्रकार थें- वोट हमारा है अनमोल, कभी न लेंगे इसका मोल। जब भी वोट डालने जाएं, पहचान पत्र साथ ले जाए। वोट हमारा है अनमोल, कभी न लेंगे इसका मोल। जब भी वोट डालने जाए, पहचान पत्र साथ ले जाए। अपनी स्वतंत्रता का करो सम्मान, सबसे पहले करो मतदान।












