भिलाई। विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में एमजे कॉलेज आॅफ फार्मेसी में आज लायन्स क्लब आॅफ भिलाई के सौजन्य से रक्तदान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में छात्रों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में लायनेस करूणा बंसल, सीमा यादव, उज्ज्वला सिंघल, सुधा वार्ष्णेय, भुवनेश्वर देवांगन, वीनल बंछोर, पद्मिनी मौर्या, भुवनेश्वर पटेल, सूरज साहू, रीता अग्रवाल, उषा चक्रवर्ती, उर्मिला टावरी, ब्लड बैंक आफिसर डॉ मधु तिवारी एवं लता गायकवाड़ ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं की हौसलाअफजाई की।












