दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग में अध्यापन कौशल के अंतर्गत एक ओर नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है वहीं नवाचार के प्रयोग से अध्ययन-अध्यापन में उत्साहवर्धक परिणाम मिले है। स्नातकोत्तर कक्षा की छात्राओं द्वारा स्नातक स्तर की छात्राओं का अध्यापन कर विषय की जानकारी दी जा रही है। वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल जैन ने बताया कि नवाचार के तहत वाणिज्य में ‘माइक्रोटीचिंग’ की योजना बनाई गयी। इसका यह लाभ हुआ कि छात्राएँ बड़ी सहजता से बिना संकोच के अपनी वरिष्ठ छात्राओं से विषय-वस्तु पर प्रश्नोत्तर कर लाभ उठा रही है।












