SP-Prakhar-Pandey

SP Prakhar Pandey takes charge of Durg

दुर्ग। नए पुलिस अधीक्षक प्रखर पाण्डेय (आइपीएस) ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले कवर्धा और सूरजपुर में बतौर पुलिस अधीक्षक उनका सफल कायर्काल रहा है। वे छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस की सातवी बटालियन के कमाण्डेन्ट भी रहे हैं। बता दें कि श्री पाण्डेय का भिलाई से पुराना वास्ता है। बीएसपी के बहुचर्चित मैंगनीज काण्ड के दौर में वे क्राइम ब्रांच के डीएसपी रहे हैं। कायर्भार ग्रहण करने के बाद श्री पाण्डेय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कि पहले वे स्थिति का गहराई से अध्ययन करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू इसी जिले से हैं इसलिए सुरक्षा व्यवस्था प्राथमिकता बनी रहेगी। नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए योजना बनाई जाएगी। इसके साथ ही यातायात को सुचारू करने के लिए विशेष कायर्योजना बनाई जाएगी।

Full size459 × 303

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *