भिलाई। ग्राम करंजा भिलाई में चल रहे श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रीशंकराचार्य मेडिकल कालेज की टीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई। शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, दंत रोग, नेत्र एवं ईएनटी विभाग के विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का उद्घाटन श्रीमती पूर्णिमा वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत करंजा भिलाई, उपसरपंच केशव साहू शाला विकास समिति के अध्यक्ष मायाराम साहू एवम ग्रामीण जनो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।












