SSSSMV-Role-Play

SSSSMV Role Play

भिलाई। स्वरूपानंद महाविद्यालय में प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित मैनेजमेंट फियेस्टा के दूसरे दिन रोलप्ले एवं थीम शो का आयोजन किया। जिसमें रोल प्ले में विद्यार्थियों ने न्यूज रीडर का रोल-प्ले किया। जिसमें विद्यार्थियों ने मनोरंजक व ज्ञानवर्धक समाचार प्रस्तुत किया। जिसमें प्रथम स्थान बीबीए प्रथम सेमेस्टर की एनवीके राजश्री राव द्वितीय स्थान पर परिणय, तृतीय स्थान पर कार्तिक षर्मा बी.कॉम प्रथम वर्ष का रहा। थीम शो में विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रदेश की विशेषताओं, वेशभूषा उनकी संस्कृतियों की मनभावन प्रस्तुती दी। पुष्पांजली साहू ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक घटा बिखेरी तो आयुषी समूह ने जोश व कलात्मकता से भरा भांगड़ा प्रस्तुत किया। वहीं स्वेच्छा एवं वंदना ने महाराष्ट्र का प्रसिद्ध लावणी नृत्य प्रस्तुत किया।

Full size460 × 302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *