भिलाई। माधवा मेथेमेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन गणित विभाग द्वारा एसपी महाविद्यालय पूना एवं होमी भाभा सेन्टर फार साइंस एजुकेशन, टीआईएफआर मुम्बई के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जिसमें स्नातक स्तर के बी.एस.सी. गणित के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुल 31 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन करवाया था। जिसमें से 25 छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लिये। इस अवसर पर महाविद्यालय के अति. निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने कहा कि इस तरह के आयोजन महाविद्यालय में हर विभाग में होते रहे है इससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है।












