Chhattisgarh-Government

Mayaram Sujan Foundation

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल कहा कि चाहे शहरों के मुकाबले डाक्टरों को दोगुने पैसे देने पड़ें पर उन्हें गांव भेजा जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का रोडमैप बनाने के निर्देश भी दिए। खनिज विकास निधि का उपयोग निर्माण की बजाय ग्रामीण स्वास्थ्य पर किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री विधानसभा के श्यामप्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम में ‘स्वास्थ्य प्रथम’ के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, जिला खनिज विकास निधि की राशि का उपयोग दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों को अच्छा वेतन देने में किया जा सकता है।

Full size460 × 302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *