भिलाई। पेशे से अधिवक्ता निकिता साहू एवं संजय ध्रुव मंगलवार को जात-पात से ऊपर उठकर वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। संजय ध्रुव के पिता अमृतलाल ध्रुव गरियाबंद में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी हैं। निकिता की माता गीता एवं पिता सीएल साहू इस विवाह से खुश हैं। वे कहते हैं कि दोनों लंबे समय से साथ साथ पढ़ रहे हैं और एक दूसरे को भली भांति समझते हैं। लड़के के परिवार ने सहर्ष यह रिश्ता मान लिया। इससे ज्यादा और क्या चाहिए।












