दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बी.एससी अंतिम वर्ष की छात्रा कु. अनिता साहू ने राष्ट्रीय हिन्दी पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्हें 5100 रूपये नगद एवं स्मृतिचिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रबंध निर्देशक श्री राजीव भट्टाचार्य के द्वारा पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर संस्था की पत्रिका दर्पण में महाविद्यालय की छात्राओं की प्रकाशित स्वरचित रचनाओं के लिए भी सम्मानित किया गया।












