भिलाई। श्री शंकराचार्य तकनीकी कैम्पस में टेक्नो कल्चरल फेस्ट ‘संविद-19’ का शुभारम्भ धूम-धाम के साथ किया गया। श्री गंगाजली एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन आईपी मिश्रा ने संविद पोस्टर का विमोचन करते हुए संविद का आगाज किया। उन्होंने कहा कि संविद युवा शक्ति को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का एक अच्छा अवसर देती है। श्री मिश्रा ने संविद के आयोजन से जुड़े छात्रों के इस सफल प्रयास के सराहना करते हुए कहा की युवाशक्ति में बहुत ताकत है हमारा कर्तव्य है की हम इस शक्ति का सद-उपयोग सही ढंग से करने हेतु उन्हें प्रेरित करें, क्योंकि आज की युवा ही हमारे आने वाले कल का भविष्य तय करेंगे।












